BREAKING NEWS:- मिलाद-उन-नबी पर बोहरा समाज ने निकाली भव्य रैली, दिया भाईचारे का संदेश !
रामपुरा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बोहरा समाज द्वारा भव्य रैली निकाली गई। रैली में समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
रैली के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। समाजजनों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
रैली में शामिल लोगों ने कहा कि मिलाद-उन-नबी का संदेश मानवता, प्रेम और भाईचारे का है। समाज में सभी धर्मों के लोगों के बीच आपसी सद्भाव और एकता बनी रहे, यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
