BREAKING NEWS:- BJP में ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता कम ही मिलते हैं… पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए, सांसद से लेकर सभी नेताओं कार्यकर्ताओ से मिले, घर पहुँचने ही वाले थे कि सड़क हादसे ने ले ली सूरजकरण जी गुजंल (गुर्जर) की जान..
रामपुरा तहसील के करनीखेड़ा गांव में मातम, भाजपा नेताओं को भी गहरा सदमा जो व्यक्ति भाजपा के लिए आधी रात को झोला उठाकर चल दे, ठेठ देशी अंदाज़ में धोती क़मीज़.. में हर व्यक्ति के साथ खड़ा हो जाए! ऐसा व्यक्ति आज इस दुनिया में नहीं रहा! मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रामपुरा तहसील के गांव करनीखेड़ा निवासी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता सूरजकरण जी गुजंल (गुर्जर) का रविवार देर रात को निधन हो गया! स्वर्गीय गुर्जर कल रविवार को अपने गांव सुबह करनीखेड़ा से बाइक से निकले थे, घर पर बोला था कि मैं मंदसौर श्री पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन करने जा रहा हूँ, साँसद सुधीर गुप्ता जी सहित कई लोगों से मिलूँगा, रात को देर हो जाएगी तो चिंता मत करना! पर घर वालों को ये पता नहीं था कि ये उनके परिवार के मुखिया के आख़िरी शब्द हैं। इसके बाद सदा सदा के लिए उनकी आवाज़ सुनाई नहीं देगी! श्री सूरजकरण बाइक से नीमच पहुँचे। नीमच में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू नागदा मोड़ी के साथ मंदसौर गए! मंदसौर में श्री पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किए! इसके बाद सांसद श्री सुधीर गुप्ता से मिले, सांसद का स्वागत किया! दिनभर कई नेताओं से मिले, फिर रविवार देर शाम को नीमच पहुंचे, यहाँ से राजू नागदा और श्री सूरजकरण गुर्जर अपने- अपने घर जाने के लिए अलग हुए, रविवार देर रात को वे अपने गांव पहुंचने से करीब दो किलो मीटर दूर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और मौके पर ही मौत हो गई, जैसे ही यह दुखद खबर परिचितों ने सुनी तो यकीन नहीं हुआ, बोले कि दिनभर तो हमारे साथ थे…
आज सोमवार सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है!
