BREAKING NEWS:- लाल बाग परिसर में वाहनों का आतंक, नो-पार्किंग बोर्ड के बावजूद बेखौफ पार्किंग !

BREAKING NEWS:- लाल बाग परिसर में वाहनों का आतंक, नो-पार्किंग बोर्ड के बावजूद बेखौफ पार्किंग !



रामपुरा के लाल बाग परिसर में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग लगातार परेशानी का सबब बनती जा रही है। परिसर में साफ तौर पर “नो पार्किंग” का बोर्ड लगा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की खुलेआम अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।

हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि आज इसी अव्यवस्था के बीच हमारी आंखों के सामने लाल बाग परिसर में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना ने परिसर में पार्किंग व्यवस्था और प्रशासन की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सवाल यह है कि जब नो-पार्किंग का बोर्ड मौजूद है, तो फिर वहां वाहन खड़े क्यों हो रहे हैं? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को यह अव्यवस्था दिखाई नहीं दे रही? आखिर किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों?

स्थानीय लोगों की मांग है कि लाल बाग परिसर में तत्काल पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाए, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई हो और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए।


क्योंकि सवाल ये नहीं अभी त्यौहार का भी समय है फिर भी  ट्रैफिक व्यवस्था का नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा का है।

और नया पुराने