BREAKING NEWS :-चुनावी वादों के बीच गड्ढों में गिरता शहर,अहिंसा सर्किल पर गोवंश के साथ फिर हादसा!

 BREAKING NEWS :-चुनावी वादों के बीच गड्ढों में गिरता शहर,अहिंसा सर्किल पर गोवंश के साथ फिर हादसा


!



भीलवाड़ा (भगवान नामा)। नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी तेज है और शहर में नेता जनता को विकास के नए सपने दिखाने में जुटे हैं, लेकिन जमीन पर हालात इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। अहिंसा सर्किल के समीप नेशनल सर्विस सेंटर के सामने विभाग द्वारा कई दिनों पहले खोदा गया गहरा गड्ढा अब तक बंद नहीं किया गया है। यही लापरवाही लगातार हादसों को न्योता दे रही है।

सोमवार सुबह इसी गड्ढे में एक बाइक गिरने के बाद अब एक गाय भी गिर गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सवाल यह है कि आखिर किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार क्यों किया जा रहा है?

एक तरफ चुनावी रेवड़ियां और बड़े-बड़े वादे, दूसरी तरफ सड़कों पर खुले गड्ढे और बदहाल व्यवस्था—शहर की तस्वीर दोनों के बीच का फर्क साफ दिखा रही है। सीवरेज की समस्या, टूटी-बदहाल सड़कें और जगह-जगह फैली अव्यवस्था से आमजन पहले ही परेशान है।

चुनावी मौसम में अलग-अलग दलों के




नेता शहरवासियों को विकास के सपने दिखाने और वोट मांगने में व्यस्त हैं। कहीं जनहित के नाम पर वादे हैं तो कहीं धार्मिक आस्था के सहारे चुनावी समीकरण साधने की कोशिशें। लेकिन जनता के सामने असली सवाल अब भी वही है—सड़क कब सुधरेगी, सीवरेज का दर्द कब खत्म होगा और खुले गड्ढों से कब निजात मिलेगी?

आमजन के लिए चुनाव सिर्फ भाषणों और वादों का मंच नहीं, बल्कि अपने रोजमर्रा के दर्द का हिसाब लेने का मौका भी है। ऐसे में इस चुनाव में नेताओं के दावों से ज्यादा शहर की सड़कों, सीवरेज और बुनियादी सुविधाओं की हकीकत जनता के फैसले का आधार बन सकती है।

और नया पुराने