BREAKING NEWS:- डंपर की टक्कर से युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर चक्काजाम !

BREAKING NEWS:- डंपर की टक्कर से युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर चक्काजाम !

नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और मृतक के परिजन एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग पर अड़ गए।

जानकारी के अनुसार, रामपुरा से कुकड़ेश्वर कन्या शाला में मजदूरी के लिए आ रहे तीन लोगों की बाइक को सोमवार को हनुमंतिया रोड पर पीछे से आए एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश पिता केशुराम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि शिवलाल पिता मदनलाल धनगर निवासी इनायतपुरा और हरीश पिता बंशीलाल रेगर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट संजू कुमार मारू और प्रधान आरक्षक 442 लक्ष्मण सिंह सिसोदिया ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मनासा अस्पताल पहुंचाया। यहां कैलाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया, जबकि दोनों घायलों का उपचार शुरू किया गया।

वहीं, हादसे के बाद मृतक कैलाश के परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मजिरिया गांव के मुख्य मार्ग पर शव रखकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों एवं परिजनों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया।

परिजन मृतक के परिवार के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। 

और नया पुराने